Travel Tips: देखनी हैं बर्फबारी तो फिर पहुंच जाएं आप शिमला के साथ इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर घूमने जाने की सोच रहे हैं और आपका मन इस समय बर्फबारी देखने का हैं तो फिर आपको अभी हिमाचल का दौरा करना चाहिए। इस समय शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते शिमला की सड़कें, घरों के छते और पेड़ बर्फ से ढक गए हैं। ऐसे में आपको इस समय यहां घूमने का मजा आ जाएगा। तो आप जा सकते हैं अभी। 

शिमला
शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हो रही है। पर्यटक इस नजारे को देखकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं और बर्फ में खेलों का मजा ले रहे हैं। शिमला के अलावा मनाली और आसपास की पहाड़ियों में भी पहली बर्फबारी ने हर चीज को सफेद रंग से ढक दिया है।

लाहौल स्पीति
इसके अलावा लाहौल स्पीति में इस बार सबसे ज्यादा और लगातार बर्फ गिर रही है. गोंधला में लगभग 12 सेमी बर्फ गिरी है। वहीं बताया जा रहा है कि यहां के स्थानीय लोग पहले से ही बर्फबारी के लिए तैयार थे, लेकिन लंबे समय तक सड़कें बंद रहने से यहां के इलाके एकदम अलग-थलग हो गए हैं।

pc- tv9