Travel Tips: जाना चाहते ठंड़ी जगहों पर घूमने तो फिर पहुंच जाए इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली-यूपी, राजस्थान समेत पूरे भारत कई राज्यों में अभी इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है।  ऐसे में आप भी कुछ दिनों के लिए ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां ठंडी हवाएं, पहाड़ों की खूबसूरती और सुकून भरा माहौल मिल जाएं तो आप भी वहां चले जाएं। तो जानते हैं आज उन जगहों के बारे में।

मसूरी
गर्मियों के मौसम में आप मसूरी जा सकते है। यह आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। नई दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे बनने के बाद यहां पहुंचना पहले की मुकाबला आसान हो गया है। लोग 3.5 से 4 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। आने वाले पर्यटक केंपटी फॉल्स, मॉल रोड और गन हिल पॉइंट जैसी जगहों पर आनंद लेते हैं।

चकराता
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो चकराता बेहतर ऑप्शन हो सकता है। देवदार और ओक के जंगलों से गिरा यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। यहां का टाइगर फॉल्स पर्यटकों के बीच बहुत पॉपुलर है।

pc- tripoto.com