Travel Tips: इस मौसम में देखनी हैं बर्फबारी तो फिर पहुंच जाएं इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और आज से नया साल भी शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी कही बाहर घूमने जाने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि नई साल में कही घूमने जाया जाएं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आज आपको बता रहे हैं ऐसी जगहो के बारे में जहां आप घूम सकते हैं और बर्फबारी का मजा ले सकते है।  

गुलमर्ग  
जम्मू - कश्मीर के गुलमर्ग में आमतौर पर जनवरी में जबरदस्त बर्फबारी होती है। ये जगह बर्फबारी पसंद करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमालय में 2,650 मीटर की ऊंचाई पर बसे गुलमर्ग में जनवरी भर भारी बर्फबारी रहती है। ऐसे में आप यहां घूमने जा सकते है। 

औली  
उत्तराखंड में स्थित औली में जनवरी में सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है। उत्तराखंड में 2,800 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह खूबसूरत शहर देश के सबसे अच्छे नेचुरल स्कीइंग स्लोप्स के लिए जाना जाता है। यहां बर्फ का मजा लेने के लिए दिसंबर और जनवरी सबसे बढ़िया समय है।

pc- tusktravel.com