Travel Tips: हनीमून के लिए बनाएं आप भी यहां का प्लॉन, आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। शादियों का सीजन चल रहा हैं और आप भी अपनी शादी के बाद घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं या फिर हनीमून प्लान कर रहे हैं तो आज आपको विदेश में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप घूम सकते है। यहां जाकर आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा।

मलेशिया
मलेशिया एक ऐसी जगह है, जहां बीच और रोमांस का मजा एक साथ लिया जा सकता है। मलेशिया के सफेद रेतीले बीच और उसका नीला पानी हनीमून मनाने वालों को एकदम अलग दुनिया में ले जाता है। यहां आकर आपको मजा आ जाएगा।

बाली
न्यूली मैरिड कपल्स हनीमून के लिए इंडोनेशिया के बाली जा सकते है। यह सबसे टॉप हनीमून प्लेस में आता है। दूसरी बात की यहां आपका खर्चा भी कम होगा। यहां पर आपको आराम से सस्ते और महंगे रिजॉर्ट मिल जाएंगे।

pc- www.nomago.hr