Travel Tips: गर्मियों में जाना हैं आपको भी घूमने तो फिर इन जगहों को करले लिस्ट में शामिल
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों की छुट्टियों की शुरूआत होने वाली हैं और हर घर में अब एक ही प्लानिंग चल रही हैं की अभी घूमने कहा जा सकते है। आप भी शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी और चिलचिलाती गर्मी से दूर कहीं ठंडी और शांत जगह घूमना चाहते हैं तो कौन सी जगह बेहतर रहेगी घूमने के लिए, आज बता रहे है।
लद्दाख
लद्दाख उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एडवेंचर और अलग अनुभव की तलाश में रहते हैं। ऊंचाई पर बसे इस इलाके में आपको साफ नीला आसमान, शांत वातावरण और अद्भुत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं। पैंगोंग लेक और नुब्रा वैली यहां के सबसे लोकप्रिय स्पॉट हैं।
नैनीताल
नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है और यह गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। हिमालय के खूबसूरत नजारे देखना यहां की खासियत है। यह जगह फैमिली ट्रिप और कपल्स दोनों के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
pc- tripoto.com





