Travel
Travel Tips: घूमने के लिए बड़ी ही खूबसूरत हैं यह दो जगह, परिवार के साथ जा सकते हैं आप भी
- byShiv
- 11 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम समाप्त होने वाला हैं और अब कुछ ही दिनों में गर्मी की शुरूआत होने वाली हैं। ऐसे में अगर घूमने जाने का मन बना रहे है तो आपको आज बता रहे है कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप घूमने का मजा तो लेंगे ही साथ ही आपको यह पल यादगार भी रहेगा।
महाबळेश्वर
इस बार आप महाराष्ट्र में महाबळेश्वर जा सकते है। यहां का खूबसूरत नजारा आपको जरूर पसंद आएगा। यह जगह एक एक झील के किनारे स्थित है जिसमें आप बोटिंग और स्विमिंग का आनंद भी ले सकते हैं। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ में आ सकते हैं।
मुन्नार, केरल
इसके साथ ही आप चाहे तो मुन्नार, केरल भी जा सकते है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां आपको घने जंगल, जलप्रपात और चाय बाग देखने को मिलेंगे। यहां का मौसम लगभग पूरे वर्ष में सुहावना रहता है।
pc- ekeralatourism.net






