Travel
Travel Tips: अभी घूमने के लिए बहुत ही शानदार हैं ये दो जगह, आ जाएगा आपको मजा
- byShiv
- 23 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मार्च का महीना खत्म होने वाला हैं और अप्रैल की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में आपका भी अगर कही घूमने जाने का प्लॉन बन रहा हैं तो अच्छी बात है। वैसे आज हम भी आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप आराम से घूम सकते हैं और एंजोय कर सकते है।
गंगटोक, सक्किम
आपको इस बार घूमने के लिए गंगटोक जाना चाहिए। आप यहां नेचर की खूबसूरती के बहुत करीब होंगे। नॉर्थ ईस्ट के इस हिल स्टेशन में आप बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, हरे-हरे घास के मैदानों का शानदार नजारा देख सकते हैं। आप यहां पर दुनियां के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा भी जा सकते हैं।
चकराता, उत्तराखंड
उत्तराखंड का चकराता भी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 2000 मीटर है। यहां की नेचुरल ब्यूटी और शांत वातावरण लोगों को खूब पसंद आता है।






