Travel Tips: होली पर आप भी चले जाएं बरसाना और वृंदावन, आ जाएगा आनंद

इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार पास में हैं और आप भी अगर इस त्योहार पर कही घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आप इस बार बरसाने की विश्व प्रसिद्ध होली देखने जा सकते है। इसके साथ साथ आपका घूमना भी हो जाएगा। इस समय पूरे वृंदावन-बरसाने में जगह-जगह फूल, गुलाल और लट्ठमार होली खेली जाती है। 

ब्रज की होली
वृंदावन में होली का त्योहार अद्भुत तरीके से मनाया जाता है, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, एक-दूजे को लोग रंगों से रंगते हैं, वृंदावन की होली का सबसे खास आकर्षण राधा-कृष्ण की झांकी है,जो खास तौर पर इस अवसर पर निकलती  है।  

बरसाना में होली पर लठमार होली सबसे ज्यादा खास होती है। वृंदावन और बरसाना में होली वैसे तो हर किसी के लिए खास होती है लेकिन कपल्स के लिए यह काफी स्पेशल है। यहां का माहौल राधा-कृष्ण की तरह प्रेम करना और एक-दूसरे का सम्मान करना सिखाता है।

pc- ndtv raj