Travel Tips: आप भी घूम आए इन सर्दियों में हिमाचल प्रदेश की इस खूबसूरत जगह पर

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका हैं और आपका मन भी इस मौसम में पहाड़ो पर घूमने का हो रहा हैं तो फिर आज आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां घूमकर आपको मजा ही आ जाएगा। यहां आप  बर्फ से ढकी पहाड़ियों, हरे-भरे मैदानों और खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकते है।

जाना जाता हैं मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से
भारत में भी एक ऐसी जगह है, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया’ कहा जाता है, यह जगह है खज्जियार। हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा स्वर्ग, जो अपनी सुंदरता और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है।

खज्जियार हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां के चारों ओर देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरे पहाड़, बीच में फैला हरा मैदान और उसके बीच में झील- इस जगह को किसी स्वप्नलोक जैसा बना देते हैं।

pc- newsbytesapp.com