नोरा फतेही और संजय दत्त के लिए खड़ी हुई मुश्किल, इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस में मामला हुआ दर्ज

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त के लिए एक मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। इन दोनों पर फिल्माया गया गाना ’सरके चुनर’ रिलीज होते ही अपने अश्लील लीरिक्स को लेकर विवादों में आ गया है। यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और अब इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस तक पहुंच गई है।

मूवी केडी द डेविल का गाना अपने अश्लील बोल और सेंशुअलिटी के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हो रहा है। दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि इस गाने के लिरिक्स बेहद आपत्तिजनक और अश्लील होने के साथ ही गाने का फिल्मांकन भी वल्गर है।

सरके चुनर गाने के लिरिक्स को लेकर वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि गाने की शिकायत फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड के अलावा उन्होंने दिल्ली पुलिस में की है।

pc- newsbytesapp.com