Ukraine: जेलेंस्की बचे बाल-बाल, अज्ञात ड्रोन से टकराने से बचा राष्ट्रपति का प्लेन
- byShiv
- 10 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की बाल-बाल बच गए हैं। दरअसल, जेलेंस्की को ले जा रहा एक प्लेन, नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार के लिए ओस्लो जाते वक्त मोल्दोवा से उड़ान भरते हुए एक अज्ञात ड्रोन से टकराने से किसी तरह बच गया। इसका दावा खुद नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने किया है।
बीते बुधवार को पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनआरके से बात करते हुए, नॉर्वे के पीएम स्टोर ने इस घटना की पुष्टि की और चिंता जताई। इसके साथ ही, यूक्रेनी नेता जेलेंस्की की यात्राओं के दौरान लगातार बने रहने वाले खतरों पर भी बात की।
जब जेलेंस्की का प्लेन मोल्दोवा से उड़ान भर रहा था, तो वह 1 ड्रोन की चपेट में लगभग आ ही गया था। यही वह सच्चाई है जिसका उन्हें सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यूक्रेन के अफसरों ने अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है।
pc- newsonair.gov.in






