UP: पढ़ाई पर पिता का मर्डर, बेटे ने गोली मार उतारा मौत के घाट, शव के टुकड़े कर भरा नीले ड्रम में
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के लखनऊ के आशियाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो उनके हाथ पैर फूल गए। जी हां यहां एक 19 साल बेटे ने अपने ही पिता की लाइसेंसी राइफल से हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए शव के साथ जो किया, उसे सुनकर इलाके के लोग स्तब्ध हैं। इस पूरी वारदात के केंद्र में है 19 साल के अक्षत प्रताप सिंह, जिसका व्यवहार बचपन से ही जिद्दी रहा है।
बचपन में मां की हो गई मौत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पड़ोसियों ने बताया कि अक्षत की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी, जिसके बाद वह बेहद अड़ियल, जिद्दी और बागी स्वभाव का हो गया था। करीब 4 साल पहले भी अक्षत ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक चिट्ठी छोड़ी थी और घर से भाग गया था। बताया जा रहा हैं की अक्षत का मन पढ़ाई-लिखाई में बिल्कुल नहीं लगता था, जबकि उसके पिता मानवेंद्र सिंह जो शराब और पैथोलॉजी के बड़े कारोबारी थे चाहते थे कि उनका बेटा मेडिकल की पढ़ाई करे और उनके बिजनेस को संभाले। इसी करियर और पढ़ाई के दबाव ने अक्षत के भीतर ऐसी नफरत भरी कि उसने अपने ही पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पहले गोली मारी, फिर किए शव के टुकड़े
इस मामले में पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 फरवरी की सुबह की है। पुलिस पूछताछ में अक्षत ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पिता के सिर में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को घसीटते हुए घर के उस ग्राउंड फ्लोर पर ले गया, जहां कोई नहीं रहता था। इसके बाद वह बाजार से आरी खरीदकर लाया और पिता के शव को बेरहमी से काट डाला। उसने हाथ, पैर और सिर काटकर कहीं दूर फेंक दिए, जबकि धड़ को एक स्लीपिंग बैग में भरकर नीले ड्रम में छिपा दिया।
pc- ndtv




