UP: शादीशुदा गर्लफ्रेंड का पहले माथा चूमा, फिर गले लगाया और बाद में रेत दिया गला, 4 घंटे तक बैठा रहा उसके पास में...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों को होश उड़े पड़े है। यहां एक नवविवहिता की हत्या उसके आशिक ने ही कर दी। युवक ने पहले माथा चूमा, फिर गले लगाया और इसके बाद धीरे से गला रेत दिया। यहां तक कि जब तक वह मरी नहीं तब तक आरोपित वहीं बैठा रहा। उधर, पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित विनय उर्फ दीपक ने पुलिस को बताया कि नवविवाहिता उससे शादी के लिए दबाव बना रही थी इसलिए उसने गला रेत कर हत्या कर दी। 

मृतका के पिता ने क्या कहा
वहीं, नवविवाहिता के परिवारवालों का कहना है कि विनय ही उसके पीछे पड़ा था। शादी के बाद भी बेटी पर दबाव बना रहा था। ये मामला झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर गांव का है। छह महीने पहले उसकी देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव शादी हुई थी। 21 नवंबर को वह चचेरी बहन की शादी में मायके आई थी। उसके घर से 500 मीटर दूरी पर रहने वाले आरोपी विनय निषाद उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर दिया। 

क्या कह रही पुलिस
पुलिस नेबताया कि 23 नवंबर की देर रात करीब दो बजे घर के बाथरूम में खून से सनी लाश मिली थी। उसके गर्दन पर धारदार हथियार से रेतने के निशान थे। अंगुली भी कट गई थी। इससे यह लग रहा था कि नवविवाहिता ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। घटना स्थल पर डॉग स्कॉवयड टीम बुलाई गई थी। खोजी कुत्ता तीन बार मृतक के घर के पीछे 500 मीटर दूर स्थित आरोपित के घर के पास गया। कुछ लोगों ने बताया कि इस घर में रहने वाला विनय नवविवाहिता से बातचीत करता था। शक के आधार पर सीडीआर निकलवाया गया, दोनों के बातचीत के रिकार्ड मिले। इसके बाद घेराबंदी कर झंगहा क्षेत्र से ही विनय निषाद को पुलिस टीम ने पकड़ा और पूछताछ शुरू की तो आरोप कबूल कर लिया।

pc- reason.org