UP: राहुल गांधी से मीटिंग में ही भिड़ गए योगी के मंत्री, कांग्रेस सांसद ने मांगी थी ये जानकारी

इंटरनेट डेस्क। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अभी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। जहां रायबरेली जिले में दिशा की बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो वीडियो में सांसद राहुल गांधी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बजट को लेकर सवाल-जवाब होता दिखाई दिया।  

वायरल वीडियो को राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है, उन्होंने राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बैठक में योजनाओं की कमियां तलाशने पर ज्यादा जोर दिया गया। मंत्री के मुताबिक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने प्रचार-प्रसार के मद में बजट की जानकारी मांगी। दिनेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को योजना की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में अधिक रहने का आरोप भी लगाया।

इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए
खबरों की माने तो मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पर लिखा कि दिशा की बैठक में योजनाओं के क्रमवार अनुश्रवण के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की चर्चा शुरू हुई तो राहुल गांधी ने अधिकारी से पूछा इस योजना में क्या होता है, जब मैंने कहा कि इस योजना में क्या होता है, इसकी जानकारी तो आपको होनी ही चाहिए। अन्यथा आप अनुश्रवण और समन्वय कैसे करेंगे तो फिर कहने लगे कि मैं इसमें यह जानना चाहता हूं कि इस योजना में प्रचार प्रसार का मद कितना है, मैंने कहा कि आपकी असली मंशा सरकार की इस पवित्र योजना जो भारत की मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित है का लाभ जन जन तक पहुंचे इस पर नहीं सिर्फ खामी ढूंढने में है।

pc- news 18