शपथ लेते ही Trump ने धड़ाधड़ ले डाले ऐसे फैसले, पिछली सरकार के कई फैसलों को किया रद्द, अमेरिकी हैरान

pc: indianews

 डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। अब वह अमेरिका के राष्ट्रपति बन चुके हैं। ट्रंप ने पदभार संभालते ही कई बड़े फैसले लिए और उन पर हस्ताक्षर भी किए। इनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सदस्यता से अमेरिका को बाहर करने का आदेश भी शामिल है। वे राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर सीधा कार्यालय पहुंचे और कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने बाइडेन सरकार के 78 फैसलों को बड़ी संख्या में रद्द कर दिया है।


पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को बाहर करने का किया ऐलान
राष्ट्रपति की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे ऐसे फैसले लिए हैं जिनसे सभी हैरान हैं। ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के बाहर होने का ऐलान किया। ट्रंप ने कहा मैं सबसे पहले पिछली सरकार में लिए गए विनाशकारी फैसलों को रद्द करूंगा। यह अमेरिकी इतिहास की सबसे खराब सरकार थी। 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले के दोषी 1500 लोगों को माफ किया जाएगा।


ड्रग कार्टेल घोषित होंगे आतंकवादी संगठन

ड्रग कार्टेल को आतंकवादी संगठन घोषित करने की योजना है। अमेरिका की दक्षिणी सीमा से अवैध रूप से देश में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों से अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही, मैक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है, जो 1 फरवरी से लागू हो सकता है।

  1. अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हो जाएगा
  2. संघीय सरकार में नियुक्तियां योग्यता के आधार पर होंगी।
  3. सरकारी सेंसरशिप समाप्त हो जाएगी और अमेरिका में मुक्त भाषण बहाल हो जाएगा।
  4. अमेरिका में तीसरे लिंग को अमान्य घोषित किया गया
  5. अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया
  6. राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल घोषित किया गया
  7. इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का अनिवार्य उपयोग समाप्त
  8. अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता समाप्त
  9. अमेरिका में TikTok के लिए 75 दिन की लाइफलाइन