USA: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, दुनिया को आज देखना चाहिए कि ईरान के साथ क्या होने वाला हैं
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीखा बयान दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ईरान के आतंकी शासन को सैन्य और आर्थिक रूप से पूरी तरह खत्म कर रहा है। इसी पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा, देखना आज इन दरिंदों का क्या होता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइलें, ड्रोन और अन्य सैन्य संसाधन लगातार नष्ट किए जा रहे हैं। ट्रंप ने यह भी लिखा कि ईरान के कई बड़े नेता भी मारे जा चुके हैं।
अपने पोस्ट में ट्रंप ने बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि दुनिया को आज देखना चाहिए कि ईरान के साथ क्या होने वाला है। उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वह पिछले 47 वर्षों से दुनिया भर में निर्दाेष लोगों की हत्या कर रहा है।
pc- bharatexpress.com





