USA: ट्रंप की दूसरे देशों को सख्त चेतावनी, ईरान को सैन्य हथियार आपूर्ति करने वालों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ अमेरिका में युद्धविराम लागू होने के बावजूद दोनों देशों के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दानों एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को सैन्य हथियार आपूर्ति करने वाले किसी भी देश पर तुरंत 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि ईरान को हथियार बेचने या सप्लाई करने वाले किसी भी देश द्वारा अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों पर 50 प्रतिशत का शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें कोई छूट या अपवाद नहीं दिया जाएगा। अमेरिका ईरान के साथ मिलकर उसके उस संवर्द्धित यूरेनियम को खोदकर निकालने का काम करेगा, जो पिछले साल गर्मियों में अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के दौरान जमीन में दब गया था।
खबरों के अनुसार राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जाएगा और जून में हुए हमलों के बाद से इस सामग्री को छुआ तक नहीं गया है। हालांकि ईरान ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
pc-aaj tak






