Vaastu Shastra: घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं आप भी चीजें, फिर देखें कैसे बदलती हैं आपकी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। वास्तु का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महतव होता है। हम घर निर्माण से लेकर कई चीजों में वास्तु का ध्यान रखते है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार का भी हमे वास्तु ध्यान रखना चाहिए। यह घर का वह स्थान है, जहां से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को गृहमुख कहा गया है। ऐसे में अगर इससे जुड़े कुछ छोटे-छोटे उपाय कर लिए जाए, तो जीवन की मुश्किलों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें 
आपको घर के मुख्य द्वार के ऊपरी हिस्से पर लाल सिन्दूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। साथ ही, उसके ठीक ऊपर श्ॐश् का चिन्ह भी बनाएं या तांबे का बना स्वास्तिक लगाएं। स्वास्तिक को शुभता का प्रतीक माना जाता है। 

नींबू-मिर्च का तोरण
आप शनिवार या फिर मंगलवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर नींबू-मिर्च का तोरण भी लगाएं। इसके साथ में काला कपड़ा जरूर बांधे। इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि ये घर के अंदर की तरफ न हो। माना जाता है कि इससे नजर दोष का प्रभाव कम होता है।

गणेश जी की प्रतिमा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की दो छोटी प्रतिमा लगाएं। जिनमें से एक का मुख घर के अंदर की ओर हो और दूसरी का मुख घर के बाहर की ओर होना चाहिए।

pc- danik bhaskar