Vaishakh Purnima 2026: आज मनाया जा रहा वैशाख पूर्णिमा का पावन पर्व, करते हैं आज के दिन ये विशेष काम
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। वैशाख पूर्णिमा का पावन पर्व आज शुक्रवार को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की इस पूर्णिमा तिथि का आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है क्योंकि इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है। शास्त्रों में उल्लेख है कि वैशाख पूर्णिमा पर किए गए धार्मिक कार्य अक्षय फल प्रदान करते हैं।
पूजा के लिए मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त पूजाः भगवान विष्णु की विशेष पूजा और कथा के लिए सुबह 11.52 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक का समय शुभ है।
तिथि प्रारंभ
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अप्रैल, 2026 को रात 09.12 बजे से हुई है
तिथि समाप्तिः इस पावन तिथि का समापन 1 मई, 2026 को रात 10.52 बजे होगा
दान और सेवा का विशेष महत्व
वैशाख मास में सूर्य का ताप अपने चरम पर होता है, इसलिए इस पावन तिथि पर दान का महत्व और भी बढ़ जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस तपन भरे मौसम में जल का दान करना सबसे बड़ा और उत्तम कर्म माना गया है। वैशाख पूर्णिमा के दिन राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाना, उन्हें ठंडा पानी पिलाना या किसी मंदिर में मिट्टी के घड़े का दान करना सीधे भगवान विष्णु की सेवा करने के समान है। इसके अलावा जरूरतमंदों को पंखा, खरबूजा या सत्तू का दान करना भी अच्छे फल प्रदान करता है।
pc- india tv hindi





