Vastu Shastra: आपने भी घर में रखली ये चीजें तो फिर कभी नहीं आएगी आपको आर्थिक समस्यां
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु का लोगों के जीवन में बहुत ही बड़ा योगदान है। अगर आप वास्तु के अनुसार चलते हैं या नियमों को मानते हैं तो फिर आपको इसका फायदा जरूर होता हैं मान्यता है कि जहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि घर वास्तु के अनुसार नहीं होता, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ शुभ वस्तुएं रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
श्रीमद् भगवद् गीता
हिंदू धर्म में भगवद् गीता को अत्यंत पवित्र ग्रंथ माना जाता है और वास्तु में भी इसका विशेष स्थान है। घर में गीता रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। नियमित रूप से इसका पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और परेशानियां कम होती हैं।
चांदी का सिक्का
वास्तु के अनुसार चांदी का सिक्का घर में रखना शुभ होता है। चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है, जो मन को शांत और स्थिर रखने में सहायक होता है। इसे तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें।
pc- aaj tak






