Vastu Shastra: किसी को देना हैं गिफ्ट में पर्स तो फिर रखना चाहिए इन खास बातों का आपको ध्यान

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हमारे घर के निमार्ण से लेकर हर चीज के बारे में नियम बताए गए है। इसमें आप किसी को कुछ गिफ्ट भी दे रहे हैं तो उसके लिए भी नियम है। जी हां वास्तु शास्त्र में लगभग हर एक चीज से जुड़े कोई ना कोई नियम हैं। गिफ्ट करने से जुड़े तरीकों और चीजों को लेकर भी शास्त्र में कुछ ना कुछ नियम बताए गए हैं। अगर आप किसी को गिफ्ट के तौर पर पर्स देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जानें आपको किन तरह की गलतियों को करने से बचना है? 

खाली पर्स न दे
वास्तु के नियम के हिसाब से कभी भी किसी को खाली पर्स ना दें। शास्त्रों में इसे अशुभ माना जाता है। जब भी आप किसी को पर्स दें तो इसमें एक सिक्का या फिर एक नोट रख दें। इसे शुभता के तौर पर देखा जाता है।

गहरे रंग के पर्स न दे गिफ्ट
ऐसा माना जाता हैं कि गहरे रंग के पर्स किसी को भी गिफ्ट देने से बचना चाहिए। ऑप्शन के तौर पर आप लाल, हरे, भूरे और गोल्डन रंग के पर्स को बतौर गिफ्ट दे सकते हैं। ये रंग वास्तु शास्त्र में शुभ माने जाते हैं।

pc- amazon.in