Vastu Shastra: आपको भी नहीं मिल रहा आपकी मेहनत का फल तो आज ही करें ये उपाय, फिर देखें कैसे चमकती हैं...

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कई समस्याओं का उपाय बताया गया है। अगर आप खूब मेहनत कर रहे हैं और उसका लाभ आपको नहीं मिल रहा हैं तो इसके कई कारण हो सकते है। घर में मौजूद हर वस्तु अपने स्तर पर सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिसका सीधा असर परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। ऐसे में कुछ सरल उपाय अपनाकर इन दोषों को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

निकाल दे पुराने अखबार
घर के कोनों में जमा पुराने अखबार, मैगजीन या बेकार कागज नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बन जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे कबाड़ का घर में होना अशुभ फल देता है।

रुकी हुई घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रुकी हुई घड़ी जीवन में प्रगति को रोक सकती है। बंद पड़ी घड़ी व्यक्ति के शुभ समय को आने नहीं देती है और तरक्की के मार्ग में अड़चनें लाती है।

टूटी-फूटी कुर्सी 
मुख्य द्वार के आसपास या घर की किसी भी जगह टूटी-फूटी कुर्सी या जर्जर फर्नीचर रखना वास्तु दोष को बढ़ा देता है। माना जाता है कि इनसे नकारात्मक तरंगें उत्पन्न होती हैं।

pc- tv9