Vastu Shastra: बेडरूम में इन चीजों को रखना होता हैं अशुभ, पैदा कर देते हैं पति-पत्नी के बीच अशांति

इंटरनेट डेस्क। वास्तु का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। इसके नियमों के अनुसार चलने वाले लोगों को बहुत बड़े फायदे होते है। वैसे वास्तु हमारे घर की हर चीज से जुड़ा हुआ होता है। उनमे से ही एक हैं बेडरूम भी। क्योंकि यही वो जगह है जहां व्यक्ति को आराम, सुकून और मानसिक शांति मिलती है। लेकिन आपके बेडरूम में रखी कुछ मामूली सी चीजें आपके और आपके पार्टनर के बीच अनचाही दूरियां पैदा कर सकती हैं। तो आज जानते हैं उनके बारे में। 

आईना
बहुत से लोग बेड के सामने ही आईना लगा देते हैं या रख देते हैं। वास्तु शास्त्र में बेडरूम के सामने आईना लगाना अशुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, सोते समय पति-पत्नी का प्रतिबिंब आईने में नहीं दिखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

कांटेदार पौधा
बेडरूम में भूलकर भी कांटेदार पौधा न रखें। वास्तु के मुताबिक, बेडरूम में कांटेदार पौधा रखने से पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

pc- livehindustan.com