Vastu Shastra: आज सोम प्रदोष व्रत में भोलनाथ को अर्पित करें आप भी ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज 30 मार्च 2026 सोमवार को सोम प्रदोष व्रत हैं, यह व्रत अच्छी सेहत और पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए अचूक माना गया है। सोम प्रदोष का व्रत करने से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। वैसे सोम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर विशेष सामग्री अर्पित करने से शिव जी के साथ-साथ चंद्रमा की कृपा भी प्राप्त होती है, तो आइए जानते हैं।
गंगाजल
शिवलिंग पर सबसे पहले शुद्ध जल या गंगाजल अर्पित करें। जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कच्चा दूध
इसके बाद शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। अगर संभव हो शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ाएं। गाय का दूध सबसे उत्तम माना गया है। माना जाता है शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
पंचामृत
शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। दूध, दही, घी, शहद और चीनी से मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है। पंचामृत के बाद जल से अभिषेक करें।
चंदन लगाएं
इसके बाद शिवलिंग पर सफेद या पीला चंदन अर्पित करें। चंदन का तिलक लगाने से शिव शंकर प्रसन्न होते हैं। शिवलिंग पर अक्षत (बिना टूटे हुए चावल) चढ़ाएं। अक्षत धन और समृद्धि का प्रतीक होता है।
बेलपत्र चढ़ाएं
अब शिवलिंग पर 3, 3 या 11 बेलपत्र चढ़ाएं। बेलपत्र का चिकना हिस्सा शिवलिंग की तरफ रखें। ध्यान रहे कि बेलपत्र कटे-फटे न हों। आपको बता दें कि बेलपत्र भगवान शिव को अति प्रिय है।
pc- triptotemples.com






