Vastu Shastra: पूजा का चाहिए पूर्ण फल तो घर में इस दिशा में होना चाहिए मंदिर

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। आप अगर दिशा के अनुसार काम करेंगे या किसी चीज का निर्माण करेंगे तो आपके लिए शुभ होगा। ऐसे में घर के अंदर मंदिर की दिशा भी बड़ा महत्व रखती है। तो आज जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की किस दिशा में मंदिर होने से परिवार के सदस्यों को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सकता है।

किस दिशा में होना चाहिए मंदिर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर के लिए पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में मंदिर होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा पूर्व-उत्तर दिशा को भी मंदिर के लिए उत्तम माना जाता है। 

कैसा होना चाहिए मंदिर
घर में मंदिर बनवाने के लिए ऐसी जगह का चयन करें, जहां बाथरूम पास न हो और स्वच्छता के नियम का पालन जरूर करना चाहिए। मंदिर लकड़ी या पत्थर का बनवा सकते हैं।

pc- danik bhaskar