Vastu Tips: लक्ष्मी जी कृपा पाने के लिए आप भी करें ये उपाय, मिलेगा आपको तुरंत फायदा

इंटरनेट डेस्क। वास्तु का आपके जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। आप अगर वास्तु के अनुसार चलते हैं तो इसका फायदा आपको जरूर होता हैं। वैसे कभी-कभी आपे देखा होगा की कुछ लोगों के हाथ में पैसा नहीं टिकता। ऐसे में आप इस स्थिति से बचने के लिए कुछ वास्तु टिप्स अपना सकते हैं। 

रुकेंगे बेवजह के खर्चे
वास्तु शास्त्र में धन और गहने रखने के लिए भी सही दिशा का वर्णन किया गया है। ऐसे में आपको धन या तिजोरी को घर ती उत्तर दिशा की ओर मुंह करके रखना चाहिए। इसके साथ ही आप तिजोरी में एक लाल कपड़ा बिछाकर श्री यंत्र या चांदी का सिक्का भी रख सकते हैं।

ऐसे करें लक्ष्मी जी को प्रसन्न
धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी जी की आराधना करना सबसे उत्तम उपाय माना गया है। ऐसे में आप अगर आप चाहते हैं कि देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहे, तो इसके लिए कुछ वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आपको अपने घर, खासकर मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही लक्ष्मी जी की पूजा में उन्हें कमल का फूल भी जरूर अर्पित करें। 

pc- abp news