Video viral: ट्रेन के गेट पर खड़े होकर कर रहा था स्टंट, तभी भैंसा लेकर आ गए यमराज और फिर ले गए अपने....वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरेनट डेस्क। सोशल मीडिया पर फेमस होने की सनक किसी को कितनी भारी पड़ सकती हैं आप इस वीडियो को देख अंदाजा लगा सकते है। जी हां ट्रेन में सफर करना जितना सुरक्षित होता है उतना ही खतरनाक होता है, लोग उसके दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करते हैं और वीडियो बनाते हैं, लेकिन यही स्टंट आपकी जान भी ले लेता है। ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट कर रहे है। लेकिन अगले ही पल उसके साथ जो होता है उसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी।
लटकर कर रहा था स्टंट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर हैंडल पकड़ता है और पूरे शरीर के साथ बाहर झूलने लगता है। इससे भी युवक का मन नहीं भरता तो वो एक स्टेप और नीचे उतरता है और ट्रेन के बाहर चल रही ठंडी हवा के मजे लेने लगता है, हालांकि उसे पता ही नहीं है कि थोड़ी ही देर में उसकी ये बेवकूफी उसकी जान पर भारी पड़ने वाली है।
अचानक खंभे से टकराया सिर
वीडियो में दिखता है कि ट्रेन के बाहर झूलते हुए युवक का सिर और कंधा एक खंभे से टकरा जाता है और इसके बाद वो चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ता है। इसके बाद वीडियो बना रहा शख्स भी हड़बड़ा जाता है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि खंभे से टकराने के बाद युवक की क्या हालत हुई होगी।
pc- abp news





