Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का बड़ा आरोप, बृज भूषण शरण सिंह के इशारों पर नहीं खेलने दिया जा रहा
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के गोंडा स्थित नंदिनी नगर स्टेडियम में इन दिनों नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें शिरकत करने पहुंचीं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर प्रतियोगिता से बाहर रखने की कोशिश हो रही है। विनेश ने दावा किया कि उन्होंने संन्यास से वापसी के सभी नियम पूरे किए हैं।
वही डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने साफ कहा कि नियमों के तहत जवाब दिए बिना उन्हें टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। वह अभी भी सस्पेंड हैं। गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान बड़ा विवाद सामने आ गया।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचीं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ पर उन्हें जान बूझकर रोकने का आरोप लगाया। विनेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पूरी तैयारी और सभी नियमों को पूरा करके आई हैं। विनेश फोगाट ने यह भी बताया कि शुक्रवार को नोटिस दिया गया, जबकि प्रतियोगिता शुरू होने में सिर्फ दो दिन बाकी थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिसंबर 2024 में ही खेलने की इच्छा जाहिर कर दी थी तो छह महीने तक नोटिस क्यों नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा, अगर पहले नोटिस दिया जाता तो समय पर जवाब दे देते। इसके अलावा विनेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह डोप टेस्ट देकर पूरी तरह क्लीन तरीके से खेलने आई हैं। लेकिन उनके खिलाफ पहले से साजिश की जा रही है। विनेश ने बृज भूषण शरण सिंह का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनके इशारे पर उन्हें खेलने से रोका जा रहा है।
pc- chaltapurza.com






