Viral Video: घर लौट रही लड़की के साथ में सड़क पर हो गई गंदी हरकत...लड़की ने हिम्मत के साथ लगाए....अब वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो हैं हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल से, जहां एक सड़क चलती लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है।
क्या किया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिमला के चौपाल के ठाना गांव का यह मामला है। स्कूल से लौट रही एक लड़की से छेड़छाड़ की गई। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी युवक को लड़की थप्पड़ मारती है और कहती है कि वह अपनी मां का नंबर उसे दे। छात्रा आरोपी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है, इस पर आरोपी कहता है कि दीदी मेरे पास फोन नहीं है। लड़की आरोपी से कहती है कि तेरे घर पर बीबी बच्चे नहीं क्या? तू चलते फिरते किसी को भी छेड़ देगा।
क्या कह रहा था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वीडियो में लड़की यह कहते हुए सुनाई दे ही कि आरोपी उसे गाड़ी में बैठने के लिए बोल रहा था। साथ ही कहती है कि अगर पापा को फोन किया तो वो तुझे मार देंगे, इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ लोग छात्रा से उसके बारे में पूछते हैं और छात्रा कहती है कि मोड़ के पास उसका घर है और वह अपने पिता का नाम भी बताती है। एक कार सवार छात्रा को घर तक छोड़ने की बात भी कहता है, लेकिन छात्रा कहती है कि वह खुद चली जाएगी। शिमला पुलिस ने इस मामले पर कहा कि पुलिस थाना चौपाल के क्षेत्राधिकार में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया, जिसका वीडियो स्वयं पीड़िता ने बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
pc- x.com






