Viral Video: गुजरात के वापी में पानी में तैरी कारें, डूबी बिल्डिंग.... बारिश का प्रलय देख हिल जाएंगे आप....वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुजरात में एक बार फिर से भारी बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए है। गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से हालात खराब हो गए हैं। बारशि की वजह से वलसाड जिला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है। वलसाड के उंबरगांव इलाके में गुरुवार सुबह तक सिर्फ 16 घंटों में रिकॉर्ड 1,100 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई है।
वीडियो हो रहे वायरल
वलसाड के वापी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई कारें पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं, इस वीडियो में एक बिल्डिंग का पार्किंग एरिया पूरी तरह पानी में डूबा हुआ दिख रहा है। पानी का लेवल खिड़कियों तक पहुंच गया है। पार्किंग के बाहर का आस-पास का इलाका भी पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है।
तापी, डांग, सूरत और नवसारी जिले भी भारी बारिश से प्रभावित
तापी, डांग, सूरत और नवसारी जिले भी भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, बाढ़ के कारण सामान्य जनजीवन बाधित हुआ और प्रशासन ने बचाव एवं राहत अभियान तेज कर दिया।
pc- abp news






