Video Viral: यमराज का दोस्त निकला भाई तो....स्टंटबाजी के चक्कर में 40 फीट उंचे रेलवे ब्रिज से गिरा...बच गई....वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 10 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा की कई वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ अपनी रील के चक्कर में वीडियो पोस्ट करते रहते है। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो एक शख्स का हैं जो अपने दोस्त के साथ रील बनाने के लिए रेलवे ब्रिज पर गया था। प्लान था कि एक हैरान करने वाला स्टंट किया जाए। लेकिन उस नौजवान ने सोचा भी नहीं था कि उस स्टंट के चक्कर में वह घायल हो जाएगा। वह करीब 40 फीट की ऊंचाई से गिर गया। लेकिन वह बच गया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गुजरात के सूरत में हुई। घायल नौजवान का नाम मनु है, उम्र 21 साल। मनु बिहार का रहने वाला है। नौजवान काम से सूरत में रहता है। वह अपने एक दोस्त के साथ सूरत के किम रेलवे ब्रिज पर रील बनाने गया था। दोनों नौजवान ब्रिज के पिलर पर चढ़ गए। प्लान एक पिलर से दूसरे पिलर पर कूदने का था। उसी समय मनु का बैलेंस बिगड़ गया। वह ऊपर से गिर गया।
किस्मत ने दिया साथ
मनु की किस्मत सही थी की वह रेलवे ब्रिज से सीधे सड़क पर नहीं गिरा। वह रेलवे ब्रिज के नीचे खड़ी एक ऑटो की छत पर गिरा। मनु के वज़न से ऑटो की छत झुक गई। इस घटना में मनु को कोई बड़ी चोट नहीं आई। हालांकि, पुलिस को दिए अपने बयान में मनु ने कहा कि उसे टिकट खरीदने की जल्दी थी। इसलिए वह खंभे पर चढ़ते समय गिर गया। शायद मनु ने डर के मारे झूठ बोला हो।
pc- rochakkhabare.com






