Travel Tips: आप भी जा सकते हैं सितंबर में घूमने के लिए इन जगहों पर, बारिश के बाद हो जाती हैं और भी खूबसूरत
- byShiv
- 10 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम अब समाप्त होने की और हैं, कुछ दिनों के बाद बारिश थम जाएगी। इसके साथ ही अगर आपका मन भी घूमने जाने का हैं और सितंबर में आप घूमने जाने की सोच रहे हैं तो फिर आप जा सकते हैं इस बार घूमने के लिए इन खूबसूरत सी जगहों पर।
कूर्ग और चिकमगलूर, कर्नाटक
कर्नाटक के कूर्ग और चिकमगलूर अपनी हरियाली, पहाड़ियों, कॉफी के बागानों और झरनों के लिए जाने जाते हैं। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है, सितंबर में बारिश के बाद यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। चारों तरफ फैले कॉफी के पौधे, ठंडी हवा और पहाड़ियों के बीच बहते झरने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
मुन्नार और वैली ऑफ फ्लावर्स
केरल का मुन्नार अपने हरे-भरे चाय के बागानों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के लिए मशहूर है। सितंबर में बारिश के बाद यहां की हरियाली और भी निखर जाती है। पहाड़ियों के बीच घूमते समय बादलों और धुंध का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
pc- thehosteller.com






