Video Viral:मेट्रो स्टेशन पर ये क्या कर दिया महिलाओं ने, देखते रह गए लोग...शर्म के मारे हो रही...वीडियो हो गया...
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में आपने कई चीजें देखी होगी। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो महिलाओं के एक ग्रुप का हैं, उन्होंने मेट्रो का किराया बचाने का एक नया तरीका निकाला है। वे मेट्रो स्टेशन में घुसीं और ऐसा काम किया कि आस-पास के पैसेंजर यह देखकर हैरान रह गए। टिकट से जुड़े नियम-कानून को नज़रअंदाज़ करते हुए, कुछ महिलाएं किराया बचाने के लिए ऑटोमैटिक गेट के नीचे से निकल गई। मीडिया के मुताबिक, यह घटना राजधानी के बीचों-बीच दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर हुई।
क्या हैं वीडियो में
वायरल वीडियो में, साड़ी पहनी महिलाएं एक के बाद एक सिर झुकाए ऑटोमैटिक टिकट चेकिंग मशीन से गुज़रती दिखीं। उन्हें पकड़े जाने का कोई डर या शर्म नहीं थी। वे एक-एक करके टिकट मशीन के नीचे रेंगती गईं। वीडियो में वे जश्न मनाती दिखीं क्योंकि टिकट सिस्टम से बचने की उनकी कोशिश सफल रही। उनके साथ आए नाबालिग भी बड़ों के पीछे-पीछे उसी तरह बिना टिकट के मेट्रो स्टेशन में घुस गए।
हो रही आलोचना
इस वीडियो ने बिना टिकट यात्रियों की आलोचना की बाढ़ ला दी है। इसने सिविक सेंस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नियमों के उल्लंघन पर बहस फिर से शुरू कर दी है। कई नेटिज़न्स ने महिलाओं के व्यवहार की आलोचना की है। नेटिज़न्स के अनुसार, उन्होंने अपने बच्चों के सामने एक बुरा उदाहरण पेश किया है।
pc- rochakkhabare.com





