Vivah Panchami 2025: नहीं हो रही हैं आपकी शादी तो विवाह पंचमी के दिन करें आप भी ये उपाय, मिलेेगा तुरंत ही...
- byShiv
- 22 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। विवाह पंचमी हिंदू परंपरा में बड़ा महत्व रखती है। इस दिन भगवान राम और देवी सीता की विवाह हुआ था। हर साल, लोग मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह उत्सव मनाते हैं। वैसे आज हम बात कर रहे हैं कि अगर आपकी शादी की राह में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, या आपको सही व्यक्ति नहीं मिल रहा है, तो विवाह पंचमी आपके लिए है। आप इस दिन कुछ उपाय कर सकते हैं जिसका लाभ आपको मिलेगा।
इस मंत्र का जाप करें
प्रतिदिन ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री रामाय नमः का 108 बार जाप करें। इस सरल मंत्र का जाप करने से विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
विवाह के लिए तैयार युवाओं को उपहार दें
विवाह योग्य आयु के किसी युवक या युवती को खोजें और उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाओं के साथ उपहार दें। लोग कहते हैं कि इससे अच्छी ऊर्जा मिलती है और विवाह संबंधी चिंताएँ कम होती हैं।
सत्तू और तिल दान करें
सत्तू और तिल दूसरों के साथ बांटें, यह एक पारंपरिक उपाय है। कई लोगों का मानना है कि इससे शनि दोष शांत होता है और आपकी शादी की संभावनाएं बढ़ती हैं।
pc- danik bhaskar





