Vladimir Putin: मंगोलिया की यात्रा पर जा रहे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ICC ने जारी किया हुआ हैं गिरफ्तारी वारंट

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति पुतिन अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट के बावजूद मंगोलिया यात्रा पर जा रहे है। मंगोलिया ऐसा पहला देश है जो कि आईसीसी का सदस्य है। ऐसे में पुतिन कि गिरफ्तारी की आशंका है। बावजूद क्रेमलिन ने कहा है कि उसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी मंगोलिया यात्रा के सिलसिले में कोई चिंता नहीं है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुतिन का तीन सितंबर को मंगोलिया जाने का कार्यक्रम है। मार्च 2023 में आईसीसी से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुतिन की किसी आईसीसी सदस्य देश की यह पहली यात्रा होगी। 

आईसीसी ने यूक्रेन में संदिग्ध युद्ध अपराध को लेकर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस अदालत की स्थापना संधि ‘रोम संविधि’ के मुताबिक जिसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया होता है, वह यदि किसी आईसीसी सदस्य देश में कदम रखता है, तो उसे गिरफ्तार करना उस देश का दायित्व बनता है।

pc- BBC