WB Elections 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, एग्जिट पोल बीजेपी की साजिश हैं, पैसे देकर चलवाया गया

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव मतदान के बाद बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री और कई राज्यों के बीजेपी नेताओं तक ने पैसे, ताकत और सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर बंगाल के लोगों को दबाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने इसका जवाब वोट के जरिए दिया।
क्या बोली ममता बनर्जी

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों को प्रणाम करते हुए कहा कि भीषण गर्मी और कठिन हालात के बावजूद जिस तरह लोगों ने वोट दिया, उसके लिए वह आभारी है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने दबाव और कथित अत्याचारों के बावजूद डटकर संघर्ष किया।

लगाए ये आरोप

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि टीवी पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल बीजेपी की साजिश हैं, जिन्हें पैसे देकर चलवाया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी 2026 के चुनाव में 226 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी और जनता का भरोसा उनके साथ है। ममता ने कहा कि टीवी पर जो एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं, वे बीजेपी दफ्तर से चलाया गया पेड नैरेटिवश् हैं।

pc- news18 hindi