WB Elections:शाह का बड़ा बयान, 5 मई को भाजपा सरकार बना दो, बंगाल में से एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकाल देंगे
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक बार फिर से दोहराया कि ममता के गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। दार्जीलिंग में एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पांच तारीख के बाद ममता के गुंडों को उलटा करके सीधा करेंगे।
आगे क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने कहा कि खैर मनाए और 23 तारीख को मतदान वाले दिन बाहर वालों को हाथ नहीं लगाए वरना 4 मई के जेल के सलाखों के पीछे होंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव किसी को विधायक या भाजपा के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने का नहीं, बल्कि ये चुनाव पूरे बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त बनाने का चुनाव है।
ममता बनर्जी पर साधा निशाना
खबरों के अनुसार प्रचार के दौरान शाह ने कहा कि ममता दीदी घुसपैठियों को बचाना चाहती है। लेकिन, मैं आपसे कहकर जाता हूं कि 23 तारीख को कमल का बटन दबा दो, 5 मई को भाजपा सरकार बना दो। बंगाल में से एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी।
pc- ndtv






