Weather Update:राजस्थान के 20 जिलों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जगहों पर शुरू हुई बारिश
- byShiv
- 03 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कई हिस्सों में आज फिर से मौसम बदलने वाला हैं, प्रदेश में आज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कई जगहों पर मौसम बदल चुका हैं, बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश का दौर जारी है, पाली में अचानक मौसम ने करवट ली है। बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हुई, वहीं, झालावाड़ में रात 10.30 बजे तेज हवाओं के चलते लोगों को काफी परेशानी भी हुई। बिजली गुल होने से कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
आज आंधी-बारिश की प्रबल संभावना
मौसम विभाग के आज के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 और 4 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश की भी प्रबल संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, येलो अलर्ट मुख्य रूप से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में जारी किया गया है। इसमें जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, झालावाड़, नागौर, पाली, जोधपुर, कोटा, बारां, झुंझुनू आदि जिलों के बड़े हिस्से शामिल हैं। जयपुर में सुबह से ही आज बादल छाए हुए है।
7-8 अप्रैल को फिर से विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक एक और विक्षोभ 7 और 8 अप्रैल को फिर से सक्रिय होगा। किसानों के लिए सलाह दी है कि पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले रखे अनाज को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें, ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। वहीं, 7-8 अप्रैल को एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
pc- kisantak.in





