Weather Update:राजस्थान में आज बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव आ रहा हैं और इसके कारण लोगों को कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिली हुई है। हालांकि प्रदेश के कई इलाके तेज धूप से तप रहे है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार 30 मार्च से प्रदेश में नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है। इस सिस्टम का असर पूरे राजस्थान पर पड़ेगा और अगले कुछ दिनों तक मौसम प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च को अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कल के लिए भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो 31 मार्च को राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
जाने कितना रहा तापमान
1 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटों में बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
pc - bolbharat24.com






