Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में फिर से बढ़ी सर्दी, आज से होगा असर खत्म, जाने कैसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले दो दिनों पूर्व सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में एक बार फिसे ठंडक बढ़ा दी है। कई जगह मौसम बदल गया है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिससे ठंड और कोहरे का असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दिया। बारिश और ओले गिरने से दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को अचानक बढ़ी सर्दी का सामना करना पड़ा। आने वाली 20 से 26 फरवरी तक राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

10 डिग्री तक गिरा तापमान
राजस्थान में दो दिन तक हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद गुरुवार को भले ही मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड और कोहरे का असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दिया। आज यानी शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक बारिश शाहपुरा (जयपुर) में 22.0 मिलीमीटर हुई,तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा आगे मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से प्रदेश में ना के बराबर हो  जाएगा। आने वाली 20 से 26 फरवरी तक राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार है। साथ ही राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
pc-firstindianews.com