Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, 4 से 5 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, लोगों को गर्मी से राहत
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का दौर जारी है, मानसून के सक्रिय होने के बाद से बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में गुरूवार का दिन तो सूखा रहा, लेकिन रात में अच्छी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। पिछले 36 घंटों में बांसवाड़ा में 17 सेंटीमीटर बारशि हुई, पूर्वी राजस्थान में ज्यादातर जगहों पर पानी भर गया, दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश का अलर्ट है।
यहां हो सकती हैं आज बारिश
मौसम विभाग की माने तो आज अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही भीलवाड़ा में 16 सेंटीमीटर, अजमेर में 12 सेंटीमीटर, श्रीगंगानगर में सादुलशहर में 11 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ में 10 सेंटीमीटर, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में 8-8 सेंटीमीटर बारशि हुई।
4-5 दिनों तक सक्रिय रहेगा मॉनसून
मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही सक्रिय रहेगा। राजसमंद, बारां, जोधपुर, पाली, बूंदी और सिरोही जिलों में भी 24 घंटों के दौरान 1 सेमी से 5 सेमी तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। विभाग ने इस दौरान दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान भी जताया है।
pc- money9live.com






