Weather Update: राजस्थान के 7 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट किया जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का दौर जारी हैं, राजधानी जयपुर में भी रविवार को सुबह हल्की बारिश देखने को मिली जिससे मौसम सुहावना रहा। वहीं 10 अगस्त यानी के आज  प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, करौली और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग की माने तो जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, उदयपुर, टोंक, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में भी राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। डीग के पहाड़ी क्षेत्र में 158 मिमी, जयपुर के शाहपुरा में 90 मिमी, नीमकाथाना में 80 मिमी और भरतपुर नगर में 80 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केप्द्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केप्द्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और सलूम्बर में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

pc- etv bharat