Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, आज कुछ जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, परेशान करेगी हीट वेव
- byShiv
- 23 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी का मौसम लोगों को परेशान कर रहा हैं, हालात यह हैं की लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। तेज धूप और लू लोगों को परेशान कर रही है। प्रचंड गर्मी से तपते प्रदेश के हालात गर्म भट्टी के से बने हुए है। कई जगहों पर पारा 45 डिग्री से नीचे चला गया। चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शनिवार (23 मई) को कुछ हिस्सों में तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट है।
बारिश का भी अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तरी भागों में कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है। इससे कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है, इसके कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट का सकती है।
फिर से बढ़ेगा पारा
हालांकि, गर्मी से ये राहत बस ज्यादा दिन नहीं रहेगी, अगले 24 घंटे के भीतर ही पारा एक बार फिर चढ़ने की संभावना है। रविवार (24 मई) से भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, कल से कई शहरों के तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान कई जगह तापमान 47-48 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। चित्तौड़गढ़, कोटा, प्रतापगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है।
pc- parbhat khabar






