Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, तापमान 41 डिग्री के पार, धूप के कारण सड़कों पर पसरा सन्नाटा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कई जिले अभी भीषण गर्मी की चपेट में हैं, प्रदेश में तापमान 42 डिग्री को पार कर चुका हैं, धूप इतनी तेज हैं की लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा हैै। रही सही कसर लू निकाल दे रही है, अप्रैल का महीना भी नहीं गुजरा है, अभी तो पूरे 10 दिन हैं लेकिन राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रविवार को सबसे अधिक तापमान कोटा में दर्ज किया गया, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा
मौसम विभाग की माने तो धूप इतनी तेज होती हैं की दिन में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।  मौसम विभाग के मुताबिक, गर्म हवाओं का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे लू चलने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाके भी गर्मी की चपेट में रहे। बाड़मेर में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो यह संकेत देता है कि रेगिस्तानी इलाकों में भी गर्मी तेजी से पकड़ बना रही है। 

लगातार बढ़ रहा तापमान
गर्मी से रेगिस्तान और हाड़ौती ही नहीं बल्कि पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अलवर और चित्तौड़गढ़ में तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, फलोदी में 41.2, जैसलमेर में 41.1 और बीकानेर में 40.6 डिग्री तापमान पहुंचा। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। 

pc- aaj tak