Weather Update:राजस्थान में तेज धूप करने लगी लोगों को परेशान, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के आस पास, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले 2-3 दिनों से मौसम ने करवट ली हैं और अब विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश के तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं, सुबह 8 बजे तो ऐसा लगता हैं जैसे धूप चुभने लगी हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा, तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के मध्य दर्ज किए गए हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया है।
जाने आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो राज्य में आगामी एक सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आगामी 4-5 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जयपुर में रविवार को को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज भी तेज धूप रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
तापमान कितना रहा
प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान की बात करें तो अजमेर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सयिस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भीलवाड़ा का अधकितम तापमान 36.5, वनस्थली 36.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, अलवर का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया।
pc- parbhat khabar






