Weather Update: राजस्थान में अभी भी नहीं बरसेंगे मेघ, करना होगा बारिश का इंतजार, गर्मी और उमस से हाल बेहाल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम अभी शुष्क बना हुआ हैं, पिछले कई सप्ताह से मानसून सुस्त पड़ा हैं और लोगों को बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक से दो दिनों में प्रदेश में मौसम बदल सकता है। हफ्तों तक मानसून के कमजोर रहने के बाद, आने वाले दिनों में राजस्थान में बारिश के फिर से जोर पकड़ने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है. हालांकि, कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 20-21 जुलाई से बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

हो सकती हैं मध्यम से तेज बारिश 
मौसम विभाग की माने तो 22-23 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ और भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 22 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. 

बारिश का येलो अलर्ट जारी 
जयपुर मौसम केंद्र ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करोली, जयपुर, सीकर और झुंझुनू में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग की माने तो इन जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

pc- skymetweather.com