Weather Update: राजस्थान में लोगों कोे सर्दी से राहत, दिन में खिलने लगी तेज धूप, जाने कैसा रहेगा आगे का मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। प्रदेश में कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है, और सुबह से ही सुनहरी धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना है। रविवार को दिन में तेज धूप खिली रही और रात में भी लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।  

मौसम विभाग क्या कह रहा
मौसम विभाग जयपुर की माने तो राजधानी जयपुर सहित जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में राजस्थान के पश्चिमी जिलों (जैसलमेर, बाड़मेर) में दिन का तापमान 30° के पार जा सकता है। राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री जबकि, न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 4.9 डिग्री दर्ज किया गया।  

कई इलाकों में बढ़ सकती है ठंड 
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 9 और 10 फरवरी से मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है। दिन का तापामन 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। रात में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सयिस के बीच पहुंच रहा है। कई इलाकों में हल्की ठंड बढ़ सकती है।

pc- danik bhaskar