Weather Update: राजस्थान में सर्दी से लोगों को राहत, दिसंबर में लोगों को चुभ रही धूप, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकांश इलाके अभी कड़ाके की ठंड को तरस रहे है। शेखावटी को छोड़कर कही भी तेज सर्दी देखने को नहीं मिल रही है। उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान सर्दी का असर कम हो गया है। रविवार को दिन में तो लोगों को तेज धूप चुभने लगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

शेखावाटी में पड़ रही सर्दी
मौसम विभाग की माने तो शेखावाटी क्षेत्र में सुबह-शाम सर्द हवाओं के साथ तेज सर्दी का असर बना हुआ है, वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह कोहरे का भी असर देखा गया। इसके अलावा बीकानेर संभाग के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, झुंझुनूं, सीकर के एरिया में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इन बादलों के कारण राज्य में उत्तर से आने वाली हवाएं कमजोर रही और लोगों को शीतलहर और कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है।

18 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
राजस्थान में आगे भी मौसम शुष्क बना रहने वाला है, अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में किसी भी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 18 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके असर से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

pc- jagran