Weather Update: राजस्थान में 14-15 मार्च को बारिश के आसार, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मार्च के महीने में ही भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है। लोग अभी से ही अपने आपको पेड़ो की छाव या एसी, कूलरों से बचाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि गर्मी का सीजन सितंबर तक चलने वाला है। लेकिन गर्मी अभी से लोगों के पसीने छुड़ा रही है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन गुरुवार से गर्मी में थोड़ी राहत मिली है, जिसके  प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बढ़े तापमान में मामूली गिरावट महसूस की गई है।

बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में एक विक्षोभ एक्टिव हो रहा हैं, जिससे मौसम बदलने के आसार हैं, सुबह और शाम जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहे, मौसम विभाग ने राज्य में अगले 10 से 12 दिन के दौरान 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने और उसके प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान  सीकर के फतेहपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम केंद्र जयपुर की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में आगामी दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है,जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। 14-15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के साथ-साथ गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसी तरह एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय हो सकता है।

pc- ndtv.in