Weather Update: राजस्थान में अच्छी बारिश का इंतजार, आज भी कई जिलों में बरस सकते हैं बादल, जाने कैसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान को इस अच्छी बारिश का इंतजार है। प्रदेश में अभी तक कही भी अच्छी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। अलग अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो राजस्थान के भरतपुर में देर रात से बारिश का दौर जारी है। अभी भी कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, और लोगों को गर्मी से निजात मिली है। 

बारिश किसानों के लिए वरदान  
किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है, खरीफ की फसल जैसे बाजरा, ज्वार और मूंग के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। श्रीगंगानगर में सोमवार को पौना घंटे तक बारिश हुई, जिससे लंबे समय से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, लगातार हुई बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्या कह रहा मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, वहीं दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में वर्षा में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आज प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है।

pc- amar ujala